बाराबंकी, जून 8 -- बाराबंकी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। भर्ती मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डिप्टी सीएम को निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। इंजेक्शन कक्ष में इंजेक्शन की शीशी का कांच फर्श पर बिखरा मिला। वहीं पर मरीज इंजेक्शन लगवाने आते जाते दिखे। प्रशिक्षुओं को डस्टबिन का प्रयोग करने की सलाह दी। वार्ड में कई बेड पर चादर ना मिलने और गंदगी पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बिना किसी ताम झाम अचानक जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए। डिप्टी सीएम को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी के गेट के बगल में ही ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल अफसर) कक्ष था। जहां पर डिप्टी सीएम खड़े हो गए ईएमओ और फार्मासिस्ट मौजूद थे, जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.