कानपुर, दिसम्बर 5 -- कस्बे के गौतमबुद्ध नगर वार्ड निवासी किसान की इंजीनियर बिटिया की शुक्रवार को हेलीकाप्टर से विदाई की गई। पटना बिहार से आया इंजीनियर दूल्हा साथ में लेकर रवाना हो गया। रसूलाबाद कस्बे के गौतमबुद्ध नगर वार्ड निवासी अमर सिंह यादव की पुत्री प्रतिमा बंगलौर की एक कंपनी में इंजीनियर है। पटना बिहार निवासी विकास दिल्ली में इंजीनियर हैं। दोनों का विवाह आपसी सहमति से तय हुआ। गुरुवार को कानपुर नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में विवाह की रस्में पूरी की गईं। शुक्रवार को प्रतिमा कार से रसूलाबाद घर पहुंची। दोपहर में दूल्हा विकास हेलीकाप्टर से विदाई कराने पहुंच गया। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने दुल्हन को हंसी खुशी से विदा किया। लड़की के पिता ने बताया कि परिजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रतिमा शुरू से ही कहा करती थी। वही हेलीकॉप्टर से दुल्हन की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.