पटना, जुलाई 5 -- भागलपुर में एक इंजीनियर को थाने में बिठाकर प्रताड़ित करने का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। इंजीनियरों का राष्ट्रीय संगठन इंडेफ ने इस बाबत केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में संघ के अध्यक्ष एस अनंत ने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से इंजीनियर को प्रताड़ित किया गया। पांच घंटे तक पुलिस कस्टडी में रखा गया। अगर इंजीनियरों के साथ इस तरह की घटना घटित होती रही तो उसका सीधा असर निर्माण कार्य पर होगा। इसलिए एक आचारसंहिता का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान इंजीनियरों को किसी तरह की मानसिक, शारीरिक परेशानी नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.