नोएडा, जनवरी 19 -- पापा मुझे बचा लो... मैं मरना नहीं चाहता.... आधी रात नोएडा सेक्टर 150 में एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ये करुण पुकार अगर उस वक्त किसी ने सुनी होती तो शायद वह बच जाते। पिता जब पहुंचे तो काफी देर हो गई थी। घटना का खुद सीएम योगी ने संज्ञान लिया है और अब इसके लिए एसआईटी गठित हो गई है, लेकिन घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि जिस प्लॉट में यह पानी भरा था वह था किसका? आखिर वह जमीन किसकी है?जमीन के उस हिस्से का मालिक कौन? न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के अनुसार, प्राधिकरण को मिले दस्तावेजों के अनुसार, सेक्टर 150 का प्लॉट नंबर SC-02 मूल रूप से 'लोटस ग्रीन्स' (Lotus Greens) को आवंटित किया गया था। बताया जा रहा है कि 2014 के बाद, इस 13.29 लाख वर्ग मीटर के प्लॉट को 24 हिस्सों में बांट दिया गया था, जिसके कु...