मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेन संख्या 12565 के जेनरल बोगी से दिल्ली जा रहे इंजीनियर शुभम कुमार झा के खोए लैपटॉप को आरपीएफ ने खोज निकाला। लैपटॉप एस-थ्री के बर्थ संख्या 30 से बुधवार को बरामद किया गया। गुरुवार को शुभम कुमार झा का सत्यापन कर आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर से लैपटॉप लौटा दिया। इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि मधुबनी के मधेपुर थाना क्षेत्र के भीट भगवानपुर निवासी शुभम कुमार झा ने बुधवार को 139 पर शिकायत की थी कि उनका लैपटॉप इस ट्रेन के जेनरल बोगी में छूट गया है। वह दरभंगा से नई दिल्ली जा रहे थे। समस्तीपुर जंक्शन पर पानी के लिए बोगी से उतरे थे, लेकिन भीड़ की वजह से चढ़ नहीं सके। बोगी में लैपटॉप और एक ट्रॉली बैग रह गया। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ मुजफ्फरपुर की टीम ने लैपटॉप व ट्रोली को अलग-अलग बोगी से बरामद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.