प्रयागराज, फरवरी 20 -- एनसीआर के प्रयागराज मंडल में 2013 बैच के आईआरएसईई अधिकारी आकाश श्रीनेत्र ने वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रतापगढ़ निवासी श्रीनेत्र ने 2012 में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रयागराज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। वे उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कोचिंग) के रूप में उत्कृष्ट सेवा दे चुके हैं। आकाश श्रीनेत्र ने पदभार पूर्ववर्ती वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर प्रदीप शर्मा से ग्रहण किया। प्रदीप शर्मा अब उप मुख्य बिजली इंजीनियर, सूबेदारगंज मुख्यालय में पदासीन हो गए हैं। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के लोको निरीक्षकों ने प्रदीप शर्मा का भावपूर्ण विदाई और आकाश श्रीनेत्र का स्वागत किया गया। संचालन मुख्य क्रू नियंत्रक वासुदेव पांडेय ने किया...