रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का प्रथम चरण का आंदोलन जारी है। महासंघ के आह्वान पर 23 फरवरी को देहरादून में सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स रैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेंगे। ऊधमसिंह नगर शाखा के सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार व शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुईं। इससे इंजीनियर्स में रोष है। आंदोलन के तहत 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर बैठक, 18 फरवरी को धरना और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.