अबूझमाड़, मई 21 -- भारत के सबसे कुख्यात नक्सली नेता बसवा राजू को आज अबूझमाड़ के जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड के जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बसवा के ऊपर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। टीचर पिता के बेटे (बसवा राजू) ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन फिर माओवादियों के संपर्क में आया और फिर एक से बढ़कर एक खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवा राजू जिसे नंबाला केशव राव के नाम से भी जानते थे। वह 1970 के दशक से ही नक्सली आंदोलन का हिस्सा रहा है। वह इसके सबसे खूंखार रणनीतिकारों में से एक था। उसके ऊपर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था और वे कई राज्यों में सुरक्षा बलों पर कई घातक हमलों के सिलसिले में वांछित था। आंध्र प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.