अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि व नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के बीच एमओयू हस्ताक्षर हो गए हैं। एमओयू होने से दोनों संस्थान मिलकर इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में शोध कार्य करेंगे। फैकल्टी और जन संसाधन का आदान-प्रदान होगा। एमओयू में एसएसजे विवि की ओर से कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ की ओर से निदेशक प्रो. अजित सिंह ने हस्ताक्षर किए। बताया कि एमओयू होने से शोध कार्यों व शिक्षा का आदान प्रदान किया जाएगा। इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग, भारी धातुओं के जैवअवशोषण और अधिशोषण से संबंधित अनुसंधान गतिविधियां संचालित होंगी। जल व जल-भू रसायन विज्ञान, पर्यावरण अभियांत्रिकी, सौर भौतिकी, फजी लॉजिक, एआई, मशीन लर्निंग, क्...