धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता इंजीनियरिंग में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आईआईटी धनबाद में शनिवार को मंथन हुआ। महिला टेक्नोक्रेट व शिक्षाविदों ने स्पष्ट कहा कि इन चुनौतियों को दूर करने के लिए नीति परिवर्तन, न्यायिक संवेदनशीलता, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है। महिला टेक्नोक्रेट्स और शिक्षाविदों ने नेतृत्व, समावेशिता और इंजीनियरिंग में लैंगिक समानता पर अपने विचार साझा किए। संस्थान के गोल्डन जुबिली हॉल में आयोजित इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्मार्ट और सस्टेनेबल डेवलपमेंट्स के तहत यह आयोजन हुआ। प्रो. प्रेरणा गौड़ निदेशक नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वेस्ट कैंपस ने उन चुनौतियों को रेखांकित किया, जो महिलाओं को वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं तक पहुंचने से रोकती हैं। इनमें नियुक्ति और प्रोन्नति श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.