गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- -इंदरगढ़ी मसूरी निवासी फॉर्म संचालक ने तीन लोगों पर आरोप लगाया-पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुटी कविनगर थाना पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट क्षेत्र में स्थित इंजीनियरिंग और मैकेनिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाली फर्म के संचालक ने पल्स सोलर सिस्टम के मालिकों पर पौने 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी और हत्या की धमकी देने के आरोप लगाया है। डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। इंदरगढ़ी में रहने वाले फुरकान अली का कहना है कि सिहानी गेट क्षेत्र में एमएस सुपर इंजीनियर वर्क्स नाम से उनकी फर्म संचालित है। यह फर्म दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मशीनरी और मैकेनिकल उपकरणों की आपूर्ति करती है। वर्ष 2008 में पल्स सोलर सिस्टम कंपनी के मालिक वैशाली सेक्टर-नौ निवासी ...