फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेले के मनोरंजन पार्क में शनिवार को हुए झूला हादसे में राजस्थान के धौलपुर निवासी प्रशांत की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशांत दिल्ली आईआईटी में तीसरे वर्ष का छात्र है और वह अपने एक दोस्त के साथ सूरजकुंड मेला घूमने आया था। हादसे के दौरान झूले का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे प्रशांत को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल नजदीकी सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशांत के साथ झूले पर सवार उसका दोस्त भी हादसे का शिकार हुआ, हालांकि उसे केवल मामूली खरोंचें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता...