बरेली, फरवरी 7 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को याकुल्ट डैनोन इंडिया की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, मशीनरी, स्वच्छता मानकों एवं नवाचार आधारित तकनीकों की जानकारी दी गई। छात्रों ने जाना कि किस प्रकार उद्योग में छोटे-छोटे नवाचार बड़े स्तर पर गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। विशेषज्ञों ने छात्रों को अनुशासन, टीमवर्क, समय प्रबंधन और तकनीकी कौशल के महत्व से अवगत कराया। प्रो. आरके शुक्ला, डॉ. श्वेता अग्रवाल, विपुल पाली, डॉ. दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...