अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के इंजीनियरिंग छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता पर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इंतजामिया ने बताया कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम है, उन्हें यूजीसी के नियमों के मुताबिक परीक्षा रोक दिया गया है। मंगलवार को भी एएमयू के इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्र गेट पर बैनर पोस्टर लेकर बैठे रहे। वहीं गेट पर भारी संख्या में सुरक्षा बल और एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम मौजूद रही। इसी दौरान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन वर्ष 2019-20 का एक छात्र पहुंच गया। खुद को मौजूदा छात्र बताते हुए प्रदर्शन में शामिल हो। सुरक्षा टीम के पूछने पर वह टालमटोल करता रहा। प्रॉक्टोरियल टीम ने जब उसके निकालने क...