हरदोई, फरवरी 14 -- शाहाबाद। शाहाबाद में केन ग्रोवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नवीनीकृत खाद गोदाम का लोकार्पण शनिवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया। राज्य मंत्री ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। किसानों को खाद की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से इस गोदाम का लोकार्पण किया गया है। बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की मंजूरी दिलाई गई है, जो जिले का पहला महिला डिग्री कॉलेज होगा। अब युवाओं के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना मेरा अगला लक्ष्य है। केन सोसायटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि शाहाबाद के अलावा जल्द ही ऐगवां और बेहटा गोकुल क्षेत्र के किसानों की खाद संबंधी समस्या भी समाप्त हो जाएगी। साथ ही क्षेत्र में नेत्र चिकित्सालय की स्थापना के लिए प्रयास ...