सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- पिपराही। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में सोमवार को मेड ईजी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली द्वारा एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य शिशिर परसाई ने सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जाम, गेट एवं पी.एस.यू क्रैक करने तथा बी टेक के बाद उपलब्ध करियर विकल्प विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सही रणनीति, कॉन्सेप्ट की स्पष्टता, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों के लिए सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। मेड ईजी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान और अनुभवी वक्ता विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचने की स्पष्ट दिशा देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.