आरा, मार्च 8 -- आरा, एक संवाददाता। विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर में कॉलेज में प्राचार्य की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी महिला प्राध्यपकों और महिला कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस कार्य के सफल आयोजन के लिए प्रो विक्रांत गौतम, कुलदीप कुमार द्विवेदी, प्रो नेहा व डॉ पंकज श्रीवास्तव को नोडल पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी थी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राओं व प्राध्यपकों को महिला दिवस के मौके पर शपथ दिलाया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ सीबी महतो की ओर से सभी प्राध्यपकों और महिला कर्मियों को बधाई देते हुए आपसी सद्भावना, समन्वय के साथ संस्थान के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.