सीतामढ़ी, मार्च 23 -- पिपराही। बिहार दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों के 70 छात्र छात्राओ को कॉलेज परिसर का भ्रमण कराया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार शिक्षा और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। छात्र छात्राओ को कॉलेज के विभिन्न विभागों और प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान इलेक्ट्रिकल लैब, वर्कशॉप, सर्वेइंग लैब सहित अन्य प्रयोगशालाओं में जाकर छात्रों को वहां की कार्यप्रणाली और उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, बॉयज हॉस्टल और गर्ल्स हॉस्टल को दिखाया गया। कार्यक्रम में मिडिल स्कूल अम्बा कला, मिडिल स्कूल पोझिया,मिडिल स्कूल शंकरपुर बिंधि तथा हाई स्कूल नारायणपुर के छात्र छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.