बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में चाणक्य प्रबंधन संस्थान, पटना के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि युवाओं के लिए उद्यमिता बेहतर कैरियर विकल्प बनकर उभर रही है। यदि छात्र आसपास की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम करें, तो वे समाज के लिए भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ उद्यमिता की समझ विकसित करना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा देते हैं और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रिया नाथ ने कहा कि किसी भी उद्यम की शुरुआत समस्या की पहचान से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.