मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस्तेमाल में आनेवाले तकनीकी शब्द मैथिली में पढ़ाये जाएंगे। इसके लिए मैथिली शब्दकोश तैयार कर लिये गये हैं। बीआरएबीयू में मैथिली विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. इंदुधर झा ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए तकनीकी शब्द मैथिली में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दरभंगा में तैयार किये जा चुके हैं। इंजीनियरिंग के छात्रों के काम आनेवाले 1500 शब्द मैथिली में तैयार किये गये हैं। शब्दकोश तैयार होने के बाद इसकी समीक्षा के लिए विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन बीआरएबीयू के केंद्रीय पुस्तकालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में 7 से 12 अक्टूबर तक किया जायेगा। बैठक का संचालन केंद्र सरकार के वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली आयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.