रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के पुंदाग में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज आरकेडीएफ के हॉस्टल में छात्र की आत्महत्या के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्र के पिता अमरेश शर्मा की ओर से पुंदाग ओपी में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका पुत्र मयंक मणि आरकेडीएफ कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज के हॉस्टल में ही वह रहा था। चार फरवरी को उनके पुत्र की आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह समस्तीपुर से रांची पहुंचे। पता चला कि उनके पुत्र ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.