भभुआ, फरवरी 7 -- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ व्याख्यान विशेषज्ञ बोले, समय रहते मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अति आवश्यक (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। भगवानपुर के जैतपुर कला में स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एनआईएएमटी रांची के प्रो. कमलेश कुमार सिंह ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें तनाव से उबरने के लिए मार्गदर्शन किया। प्रो. सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में इंजीनियरिंग के छात्र अकादमिक दबाव, तीव्र प्रतिस्पर्धा, कॅरियर की अनिश्चितता और सामाजिक अपेक्षाओं के कारण भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। ...