मधेपुरा, अप्रैल 9 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने प्लेसमेंट में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतिष्ठित कंपनी एक्सेलआर ने कॉलेज के पांच छात्रों का चयन किया है। इसमें तीन छात्र फुल स्टैक डेवलपर और दो छात्र क्यूए इंजीनियर पद के लिए चुने गए हैं। फुल स्टैक डेवलपर के पद पर सैयद हमीद, मनीष कुमार झा और जीशान मजाज रहमानी का चयन हुआ है। तीनों छात्र कंप्यूटर साइंस विभाग से हैं। क्यूए इंजीनियर के रूप में शालिनी रानी (ईईई) और आनंद कुमार (एमई) को सफलता मिली है। कंपनी ने फुल स्टैक डेवलपर के लिए 3.5 लाख से 6 लाख रुपये सालाना और क्यू ए इंजीनियर के लिए 3.5 लाख से 5 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरबिंद कुमार अमर ने चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.