मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। बुढाना पुलिस ने चोरी व फाइनेंस पर खरीदे गए वाहनों के इंजन व चेसिस नम्बर बदलकर धोखाधडी से वाहन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक करोड़ 15 लाख रुपये की कीमत के चार ट्रक, दो बाइक, एक मोबाइल व फर्जी आधार कार्ड, 6 आरसी, एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बुढाना पुलिस ने खतौली तिराहे पर एक अन्तर्राजीय गैंग के दो सदस्य मेहरबान अली उर्फ कारी व अफजाल निवासीगण मोहल्ला शाहघासी दरवाजा कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली को ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चार ट्रक, दो बाइक, एक मोबाइल, 8 फर्जी आधार कार्ड, 6 आरसी व एक फर्जी नम्बर प्लेट व 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.