मोतिहारी, फरवरी 1 -- संग्रामपुर। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक को जब्त किया है। बाइक के इंजन व चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से बाइक चलायी जा रही थी। बाइक के इंजन व चेचिस नंबर से छेड़छाड़ मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक को पकड़ा गया। जब उसके कागज व बाइक के इंजन व चेचिस नम्बर की मिलान की गई तो छेड़छाड़ कर इंजन व चेचिस नम्बर को बदला मिला। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी कृष्णा राम है। बाइक को जप्त कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.