वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार रात कैंट स्टेशन पर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। इसके कारण बनारस से सियालदह जा रही यह नॉन एसी प्रीमियम ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर करीब 1 घंटे 14 मिनट तक खड़ी रही। कंट्रोलर के निर्देश पर पीछे लगे इंजन को 'डेड' किए जाने के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ सकी। इस दौरान परिचालन प्रभावित हुआ और खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी कुछ देर के लिए स्टेशन के आउटर पर रोके रखना पड़ा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-22588) बनारस स्टेशन से रात 10.10 बजे रवाना हुई थी। कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का निर्धारित ठहराव नहीं है। स्टार्टर सिग्नल ग्रीन होने के बाद ट्रेन रात 10.32 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-3 से धीमी गति से गुजर रही थी, तभी इंजन के सेंसर में अच...