हाथरस, मार्च 18 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द में पशुओं के लिए चारा करने के बाद इंजन बंद करते समय साड़ी फंस जाने के कारण गला दबकर महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका के परिजनों के अनुसार सरोज देवी 52 वर्ष पत्नी श्याम सिंह बघेल पशुओं के लिए दोपहर में पति के साथ मशीन से चारा काट रहीं थी। चारा काटने के बाद जब वह इंजन को बंद कर रही थी तो इस दौरान उनकी साड़ी का पल्लू इंजन में फस गया। और लगातार इंजन के घूमने से गले में फांसी का फंदा लगकर दम घुटने से सरोज की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद पति द्वारा इंजन को बंद करके पत्नी के गले में लगा साड़ी का फंदा निकाला गया। महिला की मौत को लेकर परिवार में हाहाकार मच गया है। वहीं इंजन की चपेट में आकर महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.