प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- इंग्लैंड में आरुषी सिंह का परचम प्रयागराज। प्रयागराज की आरुषी सिंह ने इंग्लैंड में भारत और अपने शहर का नाम रोशन किया है। आरुषी ने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (इंग्लैंड) से एमएससी साइकोलॉजी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास किया है। मेहदौरी कॉलोनी की निवासी आरुषी सिंह, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में इतिहास की प्रोफेसर डॉ. रचना सिंह एवं पीसीएस अधिकारी अजय प्रताप सिंह की पुत्री हैं। आरुषी की इस यात्रा में सेवी फाउंडेशन की अहम भूमिका रही। फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने विदेश अध्ययन की प्रक्रिया शुरू की। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में प्रवेश से लेकर अध्ययन के हर चरण में सेवी फाउंडेशन के चेयरमैन मुदित पांडेय एवं उनकी टीम का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें मिलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.