नई दिल्ली, जून 19 -- भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून को लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होने जा रहा है। इस टूर पर टीम इंडिया 5 मैच की सीरीज खेलेगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली यह टीम भारतीय टेस्ट का नया अध्याय लिखेगी क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में गिल अगर इस युवा टीम के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने में कामयाब रहते हैं तो यह भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक पलों में से एक होगा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 18 साल पहले 2007 में जीती थी। वहीं टीम इंडिया 93 सालों में इंग्लैंड में सिर्फ तीन बार ही सीरीज जीतने में कामयाब रही है। आईए एक नजर उन कप्तानों की लिस्ट पर डालते हैं जिन्होंने यह कारनामा करके दिखाया है। यह भी पढ़ें- इतिहास रचने की दहलीज पर जायसवाल, क्या टूटेगा सहवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.