पीलीभीत, अप्रैल 3 -- इंग्लैंड भेजने के नाम पर एक आईलेट संचालक ने दंपति से स्टडी वीजा के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। कई बार कहने के बाद भी जब वीजा नहीं मिला तो रुपये वापस मांगे। इसपर 4.90 लाख रुपये वापस कर दिए। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। शाहजहांपुर के कजरा कजरी निरंजनपुर के रहने वाले रंजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि पूरनपुर सुपर मार्केट में स्थित एक आइलेट्स संचालकों से स्टडी वीजा पर अपनी पत्नी और खुद को इंग्लैंड भेजने की बात की थी। आरोप है आइलेट्स संचालकों ने 15.50 लाखरुपए का खर्च बताया था। इस पर 7. 91 लाख रुपये दे दिए। शेष रुपये के लिए बैंक की चेक बुक,एटीएम सिम कार्ड भी उक्त आइलेट्स संचालकों ने ले लिया था। उसके बाद 5 लाख रुपए आइलेट्स ओफिस में जाकर दिया था। काफी समय बीतने के बाद भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.