नई दिल्ली, मई 27 -- इंग्लैंड के लिवरपूल में सोमवार को एक फुटबॉल क्लब की विक्ट्री परेड में शामिल भीड़ पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। इसमें करीब 50 लोग जख्मी हुए हैं। 27 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने 53 साल के ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वही कार चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आतंकी हमले के एंगल को खारिज किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लिवरपूल शहर के मेयर स्टीव रोथरम से बात की है। उन्होंने मुश्किल हालात में 'जबरदस्त साहस' के लिए पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की तारीफ की है। स्टार्मर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'लिवरपूल के मंजर डराने वाले हैं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो जख्मी हुए हैं या प्रभावित हुए हैं।' पुलिस ने कहा है कि उसने 'लिवरपूल एरिया से 53 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.