नई दिल्ली, जुलाई 14 -- लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कोच ने भारत को खुलेआम वॉर्निंग दी है। उनका कहना है कि वह मात्र एक घंटे में भारत के 6 विकेट गिराकर मैच पर कब्जा जमाएंगे और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करेंगे। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का रोमांच चरम पर है। मेजबानों ने भारत को लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए 193 रनों का टारगेट दिया है। मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया को 135 रनों की दरकार है। मेहमान टीम 58 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी है, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल डटे हुए हैं। चौथे दिन इंग्लैंड की टीम जब 192 रनों पर सिमटी थी तो यह रनचेज काफी आसान लग रही थी क्योंकि दोनों टीमों ने पहली पारी में 387 रन बोर्ड पर लगाए थे, मगर दिन का खेल खत्म होते-होते इंग्लैंड ने भारत को 4 झटके देकर मैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.