देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी से ऋषिकेश के लिए ट्रेन में सफर कर रही इंग्लैंड की महिला का पासपोर्ट और गहने चोरी हो गए। ट्रेन में महिला का एक बैग चोरी किया गया। जिसमें यह सामान रखा था। चोरी के वक्त महिला नींद में थी। मामले में जीआरपी देहरादून थाना पुलिस ने केस दर्ज कर किया। इंग्लैंड के रॉचफोर्ड, एसेक्स की रहने वाली एमी मेनार्ड इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। वह दो अप्रैल को दून एक्सप्रेस के कोच संख्या एस टू में वाराणसी से देहरादून के बीच सफर कर रही थी। सोते समय चोर ट्रेन में घुसा और उनका बैग चुराकर ले गया। बैग में इंग्लैंड का पासपोर्ट, कीमती स्टोन का नेकलेस और लगभग 30,000 रुपये मूल्य की चांदी की अंगूठियां थीं। चोरी का पता चलते ही उन्होंने ट्रेन में अन्य यात्रियों से पूछताछ की। बैग नहीं मिला। वह परेशान हो गईं। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.