कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि प्राणपुर प्रखंड के इंग्लिश गांव के समीप महानंदा नदी का तेज कटाव हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से कटाव अपने पूरे रौद्र रूप में है। कटाव स्थल से गांव की दूरी महज 300 मीटर तक रह गई है। गांव पूरी तरह कटाव के मुहाने पर पहुंच गया है। 10 दिनों के भीतर सौ मीटर तक कटाव हो चुका है। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। बताते चलें कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में महानंदा नदी के कटाव से हर वर्ष खेती योग्य जमीन भी नदी के गर्भ में समा रही है। विभाग द्वारा समय पर कटाव रोधी कार्य नहीं चलाए जाने के कारण कटाव की चपेट में आने से लालगंज, भगत टोला सहित अन्य गांवों के दर्जनों परिवार विस्थापित हो चुके हैं। इंग्लिश गांव के समीप हो रहे कटाव से बाढ़ नियंत्रण विभाग को अवगत कराया गया है। अब तक कटाव स्थल का जायजा तक नहीं लिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.