मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों से इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेल पर जानकारी मांगी है। इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। अपने पत्र में निदेशक ने पूछा है कि विश्वविद्यालय में इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेल पर कहां तक प्रगति हुई है। इसके अलावा स्टार्टअप पर कहां तक काम किया गया है। निदेशक ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया गया है वह छात्रों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करें। इस सिलसिले में पटना में सभी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक भी होने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...