उन्नाव, जनवरी 1 -- मोहान। जंग-ए-आजादी के पुरोधा व इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले शायर मौलाना हजरत मोहानी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कस्बे के पूर्व चेयरमैन खालिद मोहानी ने उनके चित्र पर माला पहनाकर व केक काटकर जयंती मनाई। खालिद ने कहा कि मौलाना हसरत मोहानी ऐसी शख्स थे जिन्होंने सम्पूर्ण भारत की आजादी की बात उठाई थी। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए अच्छी शिक्षा हासिल कर देश के विकास के लिए काम करें। इस अवसर पर अमीद, भईयू, जावेद, लल्लन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...