चतरा, जनवरी 19 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला में सोमवार को इंकलाबी नौजवान सभा कि बैठक भोला भोक्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव आशीष कुमार प्रजापति ने किया। बैठक में रोजगार, न्यूनतम मजदूरी और काम के घंटे के सवाल पर फासीवादी हुकूमत के खिलाफ आरवाईए ने आंदोलन की चेतावनी दी है। चतरा में 25 फरवरी को जिला सम्मेलन एवं डीसी कार्यालय के सामने घेराव का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें कई नौजवान सदस्यता ग्रहण किया। बैठक के मुख्य अतिथि इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि चतरा को पेशा कानुन से नहीं जोड़ा गया तो आरवाईऐ चतरा सांसद कार्यालय का घेराव करने पर बाध्य होंगें। मौके पर राजेश कुमार सुभाष कुमार सेवा सिंह, तिलेश्वर समेत कई लोग मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.