नई दिल्ली, फरवरी 11 -- करोडों Android यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, जो बेसब्री से नए ओएस अपडेट का इंतजार कर रहे थे। गूगल Android 17 को जल्द रिलीज करने जा रहा है। बुधवार को कंपनी ने इसकी घोषणा की कि Android 16 क्वार्टरली प्लेटफॉर्म रिलीज 3 (QPR3) बीटा 2.1 अपडेट टेस्टर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। साइकिल का फाइनल बीटा वर्जन अब रोलआउट हो रहा है, एंड्रॉयड बीटा टीम ने बताया है कि Android 17 का पहला बीटा वर्जन कंपनी के बीटा प्रोग्राम में एनरोल यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आने वाले OS वर्जन के बारे में दूसरी जानकारी नहीं दी है, जिसमें यूजर इंटरफेस (UI) में बदलाव, नए फीचर्स, कम्पैटिबल डिवाइस के नाम और रिलीज टाइमलाइन शामिल हैं।सबसे पहले किन्हें मिलेगा Android 17 Beta 1 अपडेट रेडिट पर एक पोस्ट में, एंड्रॉय...