नई दिल्ली, मार्च 10 -- रेडमी आजकल अपने नए स्मार्टफोन- Redmi 13x को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन की लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। इसी बीच यह अपकमिंग फोन मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो गया है। इस डेटाबेस में आने से यह माना जा रहा है कि फोन की लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है। इस फोन का मॉडल नंबर और रेडमी 13 4G का मॉडल नंबर एक ही है। ऐसे में इस नए फोन को रेडमी 13 4G का रीब्रैंडेड वर्जन भी कहा जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो लीक के अनुसार कंपनी इस फोन में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.79 इंच का IPS LCD पैनल दे सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक हीलियो G91 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसक...