मुरादाबाद, जनवरी 27 -- बाबा जयगुरुदेव संगत के तत्वावधान में नया मुरादाबाद में चल रहा 72 घंटे का पाप काटक अखंड नाम-ध्वनि जप मंगलवार की सुबह संपन्न हो गया। अंतिम दिन वक्ताओं ने संत बाबा उमाकांत महाराज के प्रवचनों से अवगत कराया। उन्होंने बताया बाबा के अनुसार ऐसा खराब समय आ रहा है कि नास्तिक भी भगवान को याद करने के लिए विवश हो जाएंगे। उन्होंने कहा है जयगुरुदेव नाम रट लो औरों को भी रटा दो। कोई भी शाकाहारी,सदाचारी और नशामुक्त व्यक्ति मुसीबत के समय जयगुरुदेव का नाम बोल कर मदद ले सकता है। उन्होंने अफसरों को आगाह किया कि उन्होंने भी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से मिसाल बनना होगा। उन्होंने बताया कि इस समय इंसान कुदरत के नियमों के विरुद्ध काम कर रहा है यही उसके दुखों का कारण है। इनसे मुक्ति के लिए बाबा जयगुरुदेव की शरणागति जरूरी है। आरती कर प्रसाद वित...