गिरडीह, दिसम्बर 12 -- गिरिडीह। राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आ जा नचले 23 से शुरु होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग की ओर से यह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन नगर भवन में होगा। गुरुवार को आयोजकों ने संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। कहा कि संस्था के संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष श्रुति सिन्हा और सचिव पुरुषोत्तम कुमार दास ने कहा कि आ जा नचले प्रतियोगिता में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक व मॉडर्न डांस को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, असम, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से लगभग 350 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इतनी बड़ी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.