मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- स्त्री संचेतना के तत्वावधान में सुमन प्रभा के आवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि नेहा कौशिक ने मां सरस्वती के सम्मुख दीपक प्रज्वलित कर सभी रचनाकारों ने पुष्प अर्पित किये। सुमन प्रभा की अध्यक्षता व लक्ष्मी डबराल के संचालन में काव्य गोष्ठी का प्रारंभ हुआ, जिसमें कवियत्री टिम्सी ने अपने भाव यूं रखे- आप ईश्वर की बनाई सबसे सुंदर कृति हो। लक्ष्मी डबराल ने विरह गीत सुनाया- आ जाओ साजन मेरे, कि बिन तेरे सूना हर सिंगार। सुनीता सोलंकी ने सुनाया - सांझ सकारे आप हमारी यादों में आया करते हो। इनके अलावा इन्दु राठी, स्वाति मलिक, नेहा कौशिक और अन्त में सुमन प्रभा ने सुनाया- बिखरें है चारों तरफ, प्रेम प्रीत के रंग के साथ गोष्ठी का समापन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...