नई दिल्ली, मार्च 22 -- जॉली सीरीज की अगली फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। फिल्म का पहला पार्ट अरशद वारसी ने किया था और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल प्ले करते नजर आए थे। अब तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ आने वाले हैं जिसे लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस बारे में पोस्ट करके बताया कि फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी गई है।जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी। 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट लॉक कर दी गई है। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 की तारीख बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए पक्की की है। यह इस फ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.