पटना, मार्च 4 -- बिहार में सहकारिता क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था बिस्कोमान के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 9 मार्च को होगा। इस चुनाव में दो दशक से लगातार बिस्कोमान के अध्यक्ष रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह के दबदबे की अग्निपरीक्षा होगी। सुनील सिंह की पत्नी बंदना सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा नेता विशाल सिंह सहकारिता क्षेत्र में अपने परिवार के वर्चस्व को वापस हासिल करने के लिए बिस्कोमान के अध्यक्ष पद पर नजर गड़ाए बैठे हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 8 मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा जबकि 9 मार्च को पटना डीएम के दफ्तर में मतदान होगा। पटना डीएम इस चुनाव के रिटर्निंग अफसर हैं। बिस्कोमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कुल 21 वोटर हैं जो इसके न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.