नई दिल्ली, फरवरी 25 -- कड़ाके की ठंड झेलने के बाद अब गर्मी की भी एंट्री हो गई है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। इधर, उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं। IMD ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने मंगलवार को कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.