भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के बाद अब हजारों की संख्या में प्रवासी मतदाता एक बार फिर परदेस की ओर लौटने लगे हैं। बुधवार की सुबह से ही इस प्रवासी मजदूरों की भारी संख्या भागलपुर स्टेशन पर दिख रही थी। सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर मंगलवार को वोट डालने के बाद देर रात में ही स्टेशन पर बुधवार को विक्रमशिला समेत अन्य ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच गए थे। ताकि उन्हें सीट मिल सके। 24 घंटों में स्थिति ऐसी हो गई है कि भागलपुर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी। लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच खचाखच भरे हुए जा रहे हैं। बुधवार को दो स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। जिसमें भारी भीड़ खासकर प्रवासी मजदूरों की देखी जा रही थी। टिकट काउं...