पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी प्रखंड के सगालिम में रविवार को आज़ाद समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यक्रम कर कंबल वितरण कार्य तेज किया गया। समाजसेवी सह आजाद समाज पार्टी के नेता मुमताज अहमद खान ने कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को कंबल उपलब्ध कराया गया ताकि उसे अबतक वंचित जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों तक पहुंचाया जा सके। 7000 कंबल बांटने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। मुमताज अहमद खान ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी समाज में छोटे-छोटे प्रयास कर रही है, ताकि ठंड में किसी जरूरतमंद को कष्ट न झेलना पड़े। पार्टी कार्यकर्ता उन जरूरतमंद तक कंबल पहुंचा रहे हैं, जिन्हें अब तक सांसद, विधायक और प्रशासन की ओर से सहायता नहीं मिल पाई है। पांकी विधानसभा क्षेत्र की ...