दुमका, दिसम्बर 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को समापन दिवस परआहुति देने के लिए अधिक भीड़ उमड़ी। श्रद्धा भक्ति माहौल में लोग हवन कुंड में आहुति डालने के लिए अपनी बारी के इंतजार में अंतिम दिन बड़ी संख्या में खड़े दिखे। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे वेद विशेषज्ञ विद्वान आचार्यों द्वारा महायज्ञ में आहुति देने पधारे विशिष्ट अतिथियों का टीका चंदन लगाकर व गुरुदेव का साहित्य प्रदान कर सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने भी माला पहना कर व पगड़ी पहनाकर आचार्यों का आशीर्वाद लिया। वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार के साथ गुरूवंदना से इस महायज्ञ के समापन दिवस के कर्मकाण्ड की शुरुआत की गई। सभी देवी-देवताओं के आह्वान के पश्चात वैदिक रीति से उन सभी देवी देवताओं का षोडशोपचार पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोपचारण से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.