उन्नाव, जनवरी 21 -- औरास। कस्बा औरास में श्रीराम गायत्री महायज्ञ के पहले दिन पवित्र मन से विश्व कल्याण के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ शाला में पहुंच कर मंत्रों उच्चारण के साथ यज्ञ में पवित्र आहुतियां डालकर दुर्गुणों को त्यागने का संकल्प लिया। हरिद्वार से आए विद्वान आचार्यों ने मंत्रों उच्चारण के साथ सभी भक्तों से आहुतियां डलवाई। इस अवसर पर हवन कुंडियों में आहुतियां डालने की लोगों ने अपनी अपनी बारी का इंतजार भी किया। यज्ञशाला परिसर मंत्रोउच्चारण से गुंजायमान हो गया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों का अनुशासन सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.