जहानाबाद, सितम्बर 2 -- चंदई गांव में हुआ हादसा, खेत में निकौनी कर रही थी बच्चे की मां, समीप में ही खेल रहा बच्चा खेलते-खेलते पैर फिसलने के कारण आहर में चला गया बच्चा घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चंदई गांव में आहार में डूबने से बच्चा कृष्ण दास (7) पिता श्रवण दास की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 12 की बताई जा रही है। उसकी मां निकट के खेत में धान की निकौनी कर रही थी। बच्चा वहीं पर खेल रहा था। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और आहार में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। कुछ देर तक जब वह नहीं आया। तो उसकी मां ने शोर मचाया। ग्रामीण लोग उसकी तलाश करने लगे। शाम 6 बजे के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से निकला। सूचना मिलते ही मखदुमपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.